Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Culture is the basis of a person's personality: Vinod Shastri

संस्कार ही व्यक्ति के व्यक्तित्व का आधार : विनोद शास्त्री

Mon, 13 Oct 2025 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Culture is the basis of a person's personality: Vinod Shastri
- ग्वालीखेड़ा में चल रहे शतकम महायज्ञ का हुआ समापन
विज्ञापन


फोटो-एक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। ग्वालीखेड़ा गांव में चल रहे चतुर्वेद शतकम महायज्ञ का रविवार को समापन हो गया। इस माैके पर श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां देकर राष्ट्र कल्याण की कामना की।

ब्रह्मा आचार्य विनोद कुमार शास्त्री, आचार्य विजयपाल शास्त्री और कपिल देव शास्त्री ने वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ संपन्न कराया। यजमान सुनील कुमार रहे। ब्रह्मा विनोद शास्त्री ने कहा कि संस्कार व्यक्ति के व्यक्तित्व का आधार होते हैं और वे हमारे कार्यों, व्यवहार और आचरण को नियंत्रित करते हैं। अच्छी संगत अच्छे संस्कार देते हैं, जबकि बुरी संगत बुरे संस्कार देते हैं। अखिल भारतीय राज आर्य सभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आचार्य कर्ण सिंह ने कहा कि जहां सत्य सिद्धांतों की चर्चा होती है, उसे सत्संग कहते हैं। यह ईश्वर, जीवात्मा और प्रकृति के सत्य स्वरूप को जानने और समझने का एक महत्वपूर्ण साधन है। यज्ञ में प्रबंधक महंत डॉ. साधुराम स्वामी, आचार्य अमरेश शास्त्री ने भी उपदेश दिए। इस अवसर पर प्रियंका आर्य, पूर्व चेयरमैन डॉ. मांगेराम यादव, डॉ. अनिल आर्य, प्रधानाचार्य चौधरी कृष्णपाल सिंह, मास्टर सतेंद्र मोघा, प्रधान दीपक शर्मा, मास्टर सुशील वत्स आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed