फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   cultural news

Baghpat News: एक लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Tue, 25 Aug 2026 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
cultural news
हर हर महादेव:- बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में सोमवार को जला​भिषेक करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : Archive
बागपत/बालैनी। पुरा महादेव के ऐतिहासिक भगवान परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास के अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर में सुबह तीन बजे से ही श्रद्धालुओं की लाइन लगनी शुरू हो गई। इस दौरान एक लाख श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। वहीं जिले के शिव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा अर्चना कर घर में सुख शांति की कामना की।
विज्ञापन

श्रावण मास के अंतिम सोमवार को परशुरामेश्वर मंदिर जयकारों से गूंज उठा। क्षेत्र के अलावा दूरदराज से आए एक लाख श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर मन्नत मांगी। मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए रविवार रात तीन बजे से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई और सोमवार दोपहर तीन बजे तक श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए लाइन में लगे रहे। मंदिर परिसर हर-हर महादेव व बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठा। भीड़ अधिक होने के कारण मंदिर परिसर के अलावा मेला परिसर में पुलिस बल तैनात रहा और सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन से निगरानी की गई। मंदिर के मुख्य पुजारी जयभगवान शर्मा ने बताया कि मंदिर में करीब एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया है। मंदिर में शांतिपूर्ण तरीके से जलाभिषेक हुआ और श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं हुई। वहीं एएसपी प्रवीण कुमार चौहान, सीओ रोहन चौरसिया ने मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिस कर्मियों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडीजी ने पुरा महादेव मंदिर का निरीक्षण किया
बालैनी। सावन माह के अंतिम सोमवार को पुरामहादेव मंदिर सोमवार की दोपहर में एडीजी भानु भास्कर ने पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर में जलाभिषेक किया। वहां मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने विधि विधान से पूजन कराया। फिर फिर सुरक्षा व्यवस्था को देखा और दिशा निर्देश दिए। इस दौरान एसपी सूरज कुमार राय, एएसपी प्रवीण सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बागपत। जिले के शिवालयों में भी पूजा अर्चना व जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु सुबह चार बजे से पहुंचना शुरू हो गए थे। बागपत के ठाकुरद्वारा, बाबा जानकीदास, पक्काघाट, पुराना कस्बे के बागेश्वर शिव मंदिर, चमरावल रोड स्थित शिव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। वहीं छपरौली के सदाशिव मंदिर में भी पहुंचकर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed