फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Cry from the indiscriminate power cuts

बिजली की अंधाधुंध कटौती से हाहाकार

Mon, 08 Aug 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Mon, 08 Aug 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
विद्युत निगम के अफसरों द्वारा विद्युत आपूर्ति मेें की जा रही अघोषित कटौती से नगरवासियों में हाहाकार मचा हुआ है। लोग बेहाल हैं और अफसर लापरवाह। मुख्यमंत्री के नगर में 20 घंटे विद्युत आपूर्ति सुचारु रखने के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। इसे लेकर लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन


दो माह से नगर में विद्युत निगम के अफसरों द्वारा अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है, जिस कारण विद्युत समस्या को लेकर लोगों मेें हाहाकार मचा हुआ है। मुख्यमंत्री के आदेश हैं कि नगर में 20 घंटे विद्युत आपूर्ति दी जाए, लेकिन यहां के लोगों को मुश्किल से 8-9 घंटे ही विद्युत सप्लाई मिलती है।
विज्ञापन


विभागीय शेड्यूल के मुताबिक रात 2 बजे से 4 बजे तक व दिन में 2 बजे से 4 बजे तक रोस्टिंग का समय निर्धारित किया गया है, लेकिन यहां पर तो अधिकांश समय पावर कट ही रहता है। बिजली कब आएगी और कब जाएगी कुछ तय नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि लोग बिजलीघर पर तैनात एसएसओ व जेई से विद्युत आपूर्ति के संबंध में बात करते हैं तो उन्हें यह कहकर टरका दिया जाता है कि जितनी सप्लाई आ रही है उतनी दी जा रही है। आपूर्ति सुचारु करने की कोशिश जारी है।

जनता की समस्याओं का ध्यान रखा जा रहा है। उधर, अंधाधुंध विद्युत कटौती से लोगों के घरों में रखे विद्युत उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। इतना ही नहीं बिजली जाने के बाद घर में रखे वैकल्पिक साधन इनवर्टर व अन्य भी जवाब दे रहे हैं।


लोग गुस्से में हैं। इस संबंध में एक्सईएन द्वितीय राकेश कुमार ने बताया कि शासनादेशों का पालन किया जा रहा है। यदि फिर भी कोई कर्मचारी सप्लाई मेें बाधा डालने का काम करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed