{"_id":"6377c3fb18c87e68d23ca84e","slug":"crushing-not-starting-in-ramala-mill-farmers-upset-baghpat-news-mrt6142229185","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमाला मिल में शुरू नहीं हो रही पेराई, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमाला मिल में शुरू नहीं हो रही पेराई, किसान परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला। सहकारी चीनी मिल पर पूरी क्षमता से पेराई नहीं होने से किसानों की पर्ची जारी नहीं हो रही है। जिससे किसानों को गेेहूं की बुवाई प्रभावित होने का डर सता रहा है। शुक्रवार को प्रतिनिधि मंडल ने मिल प्रबंधन से समय से पर्ची जारी न कराने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
प्रतिनिधि मंडल का कहना था कि मिल में पूरी क्षमता से पेराई न होने के कारण किसानों को दिक्कत हो रही है। रमाला मिल की 50 हजार क्विंटल की पेराई की क्षमता है। जबकि मिल में एक दिन 20 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई की जा रही है। मिल का विस्तारीकरण होने के बाद भी किसानों को लाभ नहीं मिल रहा है। मिल में टोकन का अभाव रहता है, जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
समय पर गन्ने की तौल न होने पर गेहूं की फसल की बुआई प्रभावित होगी। उन्होंने मिल के प्रधान प्रबंधक शादाब असलम से समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की। उन्होंने जल्द ही समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
प्रधान प्रबंधक शादाब असलम ने किसानों को सोमवार से मिल में पूरी क्षमता से पेराई शुरू कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पूर्व उपसभापति रविंद्र मुखिया, अशोक चौहान, राजेंद्र प्रधान, भूपेंद्र, ओमपाल सिंह, ब्रह्मपाल, राजवीर, अनुज कुमार, गजराज सिंह मौजूद रहे।