फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Crusher started in Baghpat, sugarcane price up to Rs 280 quintal

Baghpat News: बागपत में शुरू हुए कोल्हू, 280 रुपये क्विंटल तक गन्ना भाव

Wed, 20 Sep 2023 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Crusher started in Baghpat, sugarcane price up to Rs 280 quintal
- किसान बकाया भुगतान नहीं मिलने और चारे की समस्या के कारण कोल्हू में डाल रहे गन्ना
विज्ञापन

- गन्ने में रस कम निकलने के कारण कोल्हू पर चीनी मिलाकर बनाया जा रहा गुड़ व शक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। टीकरी और दोघट में कोल्हू शुरू हो गए है। चीनी मिलों के बकाया भुगतान नहीं करने और पशुओं के लिए चारे की समस्या के चलते किसानों ने गन्ना कोल्हुओं पर डालना शुरू कर दिया है। टीकरी में 250 रुपये और दोघट में 280 रुपये क्विंटल का भाव दिया जा रहा है।
टीकरी कस्बे में लगभग तीस कोल्हू हैं। जिनमें से एक कोल्हू संचालक ने अपना कोल्हू चालू कर दिया है। बाकी कोल्हू चालू करने की तैयारी कर रहे हैं। दोघट में लगभग दस कोल्हू हैं, इनमें से भी एक कोल्हू चालू हो गया है। किसानों ने भी अपना गन्ना डालना शुरू कर दिया है। अगले सप्ताह अधिकतर कोल्हू शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

- चीनी मिलाकर कोल्हू में तैयार किया जा रहा गुड़
गन्ने में अभी रस कम निकल रहा है, जिससे मिठास कम है। इसलिए ही चीनी का इस्तेमाल करके कोल्हू में गुड़ व शक्कर तैयार की जा रही है। चीनी के बिना गुड़ बनाने में अभी एक महीने का समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चौगामा क्षेत्र में कोल्हू चलाने की तैयारी शुरू
चौगामा क्षेत्र के टीकरी, दाहा, दोघट, पलड़ी, आजमपुर मुलसम, तमेलागढ़ी, झुंडपुर, पुसार, बामनौली, निरपुड़ा, भड़ल, बोपुरा, गांगनौली, हिम्मतपुर सूजती, मौजिजाबाद नांगल, मांगरौली, धनौरा टीकरी, मिलाना, फौलादनगर में कोल्हू चलाने की तैयारी शुरू हो गई है।
- घर के खर्च के लिए कोल्हू में डाला गन्ना
किसान रमजानी का कहना है कि चीनी मिल द्वारा गन्ने का बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा। घर के खर्च के लिए कोल्हू में गन्ना डालना पड़ रहा है। कोल्हू में नगद भुगतान मिल जाता है।
- किसान मोनू का कहना है कि इन दिनों में पशुओं के लिए चारे की समस्या है। चारे के लिए गन्ने की कटाई करनी पड़ रही है। अगेती सरसों की फसल की भी बुवाई करनी है।

- गुड़ पेड़ा तैयार किया जा रहा
कोल्हू मालिक राजीव ने बताया कि मंडी में फिलहाल गुड़ का भाव 4200 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है। गन्ने में मिठास कम होने के कारण गुड़ पेड़ा तैयार किया जा रहा है। मिठास आने पर गुड़ और शक्कर सामान्य तरीके से तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed