{"_id":"60d8c04c8ebc3e9eb00d9969","slug":"crusher-operators-had-hatched-a-conspiracy-to-loot-baghpat-news-mrt544765123","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्हू संचालकों ने रची थी लूट की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्हू संचालकों ने रची थी लूट की साजिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। ग्राम शोभापुर के कोल्हू संचालक से बीती 19 जून को हुई लूट की साजिश गांव के ही दो भाइयों ने रची थी। ये दोनों भी कोल्हू चलाते हैं। पुलिस मुठभेड़ में शनिवार रात घायल हुए बदमाशों से पूछताछ में इसका खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।
शोभापुर गांव निवासी धीर सिंह पुत्र जयदयाल सिंह का गांव में कोल्हू है। वह गुड़ की आपूर्ति रोशनगढ़ निवासी एक व्यापारी को करते हैं। वह बीती 19 जून की सुबह रोशनगढ़ गांव से गुड़ का हिसाब करके अपने छोटे भाई मोनू के साथ बाइक से लौट रहे थे। उन्हें हिसावदा मार्ग स्थित देवास पब्लिक स्कूल के पास दो बाइकों पर सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर रोक लिया। उनसे 7.40 लाख रुपये व बाइक लूट ली थी। वारदात की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची थी और बदमाशों की तलाश की।
पुलिस शनिवार रात बसौद पुलिया पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर तीन युवकों को आते देख उन्हें रुकने का इशारा किया। बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में तरेसपाल और अनिल निवासी मवाना, मेरठ गोली लगने से घायल हो गए थे। जबकि उनका एक साथी फरार हो गया। सीओ अनुज मिश्रा ने बताया कि घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि शोभापुर के ही कोल्हू संचालक मुन्नू और बबलू पुत्रगण रूपचंद ने उनके साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी। पुलिस ने इन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया है। इनके फरार साथी का नाम गौतम पुत्र जिले सिंह निवासी भूरपुर थाना इंचौली मेरठ है। उसकी तलाश की जा रही है।