{"_id":"6a15fdeae54b8b9ed2011f55","slug":"cruption-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-152410-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: भ्रष्टाचार में शामिल दो पूर्ति निरीक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: भ्रष्टाचार में शामिल दो पूर्ति निरीक्षक निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। भ्रष्टाचार में शामिल खेकड़ा के पूर्ति निरीक्षक राहुल पटेल और बागपत के पूर्ति निरीक्षक दीपक यादव को निलंबित कर दिया गया। इन दोनों पर राशन डीलरों से अवैध वसूली करने का आरोप लगने पर जांच करके शासन को रिपोर्ट भेजी गई थी। शासन से इन दोनों को निलंबित करके मेरठ के संयुक्त आयुक्त खाद्य को पूरे मामले की जांच सौंप गई है।
सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान के पास करीब आठ महीने पहले खेकड़ा क्षेत्र के राशन डीलरों ने अवैध वसूली की शिकायत की थी। इस पर सांसद ने जिलाधिकारी को इस संबंध में पत्र लिखा था। उसमें कहा गया था कि पूर्ति निरीक्षक राहुल पटेल, दीपक यादव राशन डीलरों को कार्रवाई करने की धमकी देकर अवैध वसूली कर रहे हैं। इसके अलावा व्यापारियों और किसानों से भी वसूली की जा चुकी है। इसमें जिलाधिकारी ने एडीएम की अध्यक्षता में समिति गठित कर जांच बैठा दी। जांच में अफसरों ने 24 लोगों के बयान दर्ज किए, जिसमें 16 राशन डीलर, जबकि आठ किसान और दुकानदार शामिल हैं।
उन्होंने अपने बयानों में कार्रवाई की धमकी देकर रुपये वसूलने की बात कही। अफसरों ने इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी। जिलाधिकारी ने कार्रवाई की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट शासन को भेज दी। इसमें खाद्य और रसद आयुक्त रणवीर प्रसाद ने सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली और उच्चाधिकारियों के आदेशों का उल्लंघन करने के साथ ही भ्रष्टाचार करने के मामले में पूर्ति निरीक्षक राहुल पटेल और दीपक यादव को निलंबित कर दिया। साथ ही दोनों को संयुक्त आयुक्त खाद्य मेरठ से संबद्ध कर दिया।
विज्ञापन
पूर्ति निरीक्षक राजेश को मिली जिम्मेदारी
जिला पूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी ने बताया कि जिले में तीन पूर्ति निरीक्षकों में दो निलंबित हो गए। अब बड़ौत के पूर्ति निरीक्षक राजेश को खेकड़ा व बागपत तहसील क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। वह सप्ताह में दो-दो दिन सभी जगह की जिम्मेदारी संभालेंगे।