Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Crowds will gather at the cave temple of Baba, route diversion on the National Highway from tomorrow.

Baghpat News: गुफा वाले बाबा के मंदिर पर उमड़ेगी भीड़, नेशनल हाईवे पर कल से रूट डायवर्जन

Fri, 17 Oct 2025 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Crowds will gather at the cave temple of Baba, route diversion on the National Highway from tomorrow.
- गुफा मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने आएंगे लाखों श्रद्धालु, 21 अक्तूबर तक जारी रहेगा रूट डायवर्जन प्लान
विज्ञापन

- दिल्ली से बड़ौत जाने वाले भारी वाहनों को चमरावल मार्ग से पिलाना भट्ठा व अमीनगर सराय मार्ग से निकाला जाएगा
- दिल्ली से आने वाले हल्के वाहनों को नैथला मोड़ से कोताना मार्ग होते हुए बड़ौत तक भेजा जाएगा

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सरूरपुर कलां के समीप गुफा मंदिर पर दीपावली पर्व पर लगने वाले मेले में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली और शनिवार रात से रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया जाएगा। यह प्लान 21 अक्तूबर तक जारी रहेगा। इससे वाहन चालकों को दो दिन तक परेशानी उठानी पड़ेगी।
दीपावली पर्व पर गुफा मंदिर पर लगने वाले मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। तीन दिन तक चलने वाले मेले में श्रद्धालु ने प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगते है। इस कारण दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर कई किलोमीटर तक जाम लग जाता है। इसलिए ही मंदिर पर लगने वाले मेले के कारण वाहनों का आवागमन कराने के लिए पुलिस ने पहले ही रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है। एएसपी प्रवीण कुमार चौहान ने बताया कि मंदिर से पहले ही वाहनों को रोका जाएगा।
विज्ञापन


शामली की तरफ से दिल्ली व गाजियाबाद जाने वाले भारी वाहनों को बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग से पिलाना भट्ठे, ढिकौली, चिरोड़ी से होते हुए गंतव्य की तरफ भेजा जाएगा। बड़ौत की तरफ से आने वाले हल्के वाहनों को लधवाड़ी मोड़ से नौरोजपुर गुर्जर होते हुए बागपत में निकाला जाएगा। इनके अलावा गाजियाबाद और दिल्ली की तरफ से शामली-मुजफ्फरनगर जाने वाले भारी वाहनों को चमरावल मार्ग से पिलाना भट्ठा, अमीनगर सराय होते हुए बड़ौत में निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही हल्के वाहनों को नैथला मोड़ से फैजपुर निनाना मार्ग से होते हुए कोताना मार्ग पर निकालकर बड़ौत भेजा जाएगा। सोनीपत की तरफ से बड़ौत, शामली जाने वाले वाहनों को गौरीपुर मोड़ से राष्ट्र वंदना चौक की तरफ डायवर्ट कर भेजा जाएगा। इनके अलावा हल्के वाहनों को नैथला मोड़ फैजपुर निनाना, कोताना मार्ग से भेजा जाएगा। एएसपी प्रवीण कुमार चौहान ने बताया कि रूट डायवर्जन प्लान 21 अक्तूबर तक जारी रहेगा।

-- सादे कपड़ों में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी
गुफा वाले बाबा के मंदिर पर जिले के अलावा शामली, मुजफ्फरनगर, हरियाणा और दिल्ली से श्रद्धालु प्रसाद चढ़ाने आते हैं। इस दौरान महिलाओं की चेन चोरी और छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में गुफा मंदिर के अंदर व बाहर तैनात रहेंगे। इनके अलावा पुलिस की टीमें मेले में लगातार गस्त करेंगी और सीसीटीवी कैमरों से असामाजिक तत्वों पर नजर भी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed