{"_id":"67758feb536cbdf6cf04c767","slug":"crowds-of-devotees-gathered-in-temples-on-new-year-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-124229-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: नववर्ष पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: नववर्ष पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
Thu, 02 Jan 2025 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बालैनी। नव वर्ष के पहले दिन श्रद्धालुओं की मंदिरों में भीड़ उमड़ पड़ी और श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। वहीं पुरा महादेव मंदिर में दस हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
पुरा महादेव मंदिर में सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। श्रद्धालुओं ने लाइन में लगकर भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक किया और नए साल में परिवार में सुख शांति और अच्छे कारोबार की कामना की। मंदिर में पुरा महादेव के अलावा आसपास के गांवों से भी श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा अर्चना की।
मंदिर में भीड़ अधिक होने के कारण पुलिस बल तैनात किया गया था, ताकि श्रद्धालुओं शांति के साथ पूजा अर्चना कर सकें। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि नववर्ष के पहले श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। करीब दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पहुंचकर जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
बागपत के ठाकुर द्वारा मंदिर, पक्काघाट, बाबा जानकीदास मंदिर, शिव मंदिर, पुराना कस्बा स्थित बागेश्वर महादेव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा अर्चना की।