{"_id":"67d326c8ba6cf47a4b059ec4","slug":"crowds-gathered-in-the-markets-lots-of-shopping-done-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-127999-2025-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बाजाराें में उमड़ी भीड़, खूब हुई खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बाजाराें में उमड़ी भीड़, खूब हुई खरीदारी
Fri, 14 Mar 2025 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 14 Mar 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत में होली पर्व पर खरीदारी करते लोग। संवाद
बागपत/बड़ौत। दुल्हेंडी मनाने को लेकर बृहस्पतिवार को बाजारों में काफी भीड़ रही। लोगों ने गुंझिया, नमकीन, रंग, अबीर गुलाल और पिचकारियां भी खरीदीं। दिनभर बाजार में भीड़ रहीं और भीड़ को देखकर दुकानदारों के भी चेहरे खिले रहे।
होली के पर्व पर बाजार होली के रंग में सराबोर नजर आया। बाजारों में लोगों की सुबह से ही काफी भीड़ देखने को मिली। जहां पर दुकानों पर खरीदारों की कतार लगी थीं। इनके अलावा नरग की सड़कों पर सैकड़ों अस्थाई दुकानें लगाई गई। बागपत के बड़ा बाजार, गांधी बाजार, शौकत मार्केट, यमुना रोड बाजार में सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ लगनी शुरू हो गई।
सबसे अधिक भीड़ मिठाई और रंगों की दुकानों पर रही। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई व गिफ्ट भेंट किए। रंग और पिचकारी की दुकानों पर बच्चों की काफी भीड़ रही। बाजार में आई डोरीमोन, डायनासोर, बाहुबली, बैग वाली पिचकारी के अलावा मुखौटे भी बच्चों को काफी पसंद आए। वहीं बड़ौत के नेहरू मूर्ति, अग्रवाल मंडी टटीरी, अमीनगर सराय, छपरौली, दोघट व खेकड़ा सहित आदि स्थानों पर बाजारों में लोगों ने रंग, गुलाल, पिचकारियों, गुब्बारे, मिठाइयों की खरीदारी की।
विज्ञापन
गुलाल व पिचकारियों को खरीदने के दौरान बच्चों में खासा उत्साह दिखा। वहीं कचड़ी, पापड़, दालमोठ, चिप्स, मठरी आदि की भी बिक्री हुई। बाजार में भीड़ बढ़ने से जाम की स्थिति रहीं। पर्व को शांतिपूर्ण संपूर्ण कराने के लिए बाजार में जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की हुई है।