फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Crowds gathered in the markets before the weekly closure

साप्ताहिक बंदी से पहले बाजारों में उमड़ी भीड़

Fri, 11 Jun 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Crowds gathered in the markets before the weekly closure
लोगों ने उड़ाई नियमों की धज्जियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दो दिन साप्ताहिक बंदी के चलते नगर के बाजार बंद रहेंगे। शुक्रवार को नगर के बाजारों में भीड़ उमड़ी। दुकानों पर लोग दिनभर जरूरत के सामान की खरीदारी करते नजर आए। इस दौरान लोगों ने कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किया। अधिकतर दुकानों पर लोग एक-दूसरे से सटकर खरीदारी करते नजर आए। कुछ लोगों ने मास्क पहनने से भी परहेज किया।

बाजार में मुख्य स्थानों पर पुलिस तैनात रही। उसने लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए जागरूक किया। कोरोना महामारी को देखते हुए शासन ने सप्ताह में पांच दिन बाजार खोलने व दो दिन की साप्ताहिक बंदी के निर्देश दिए हैं। शनिवार व रविवार को होने वाली साप्ताहिक बंदी को देखते हुए शुक्रवार को बाजारों में भीड़ रही। नगर के गांधी बाजार, शौकत मार्केट, बड़ा बाजार, यमुना रोड बाजार, पांडव रोड, पुराना कस्बा में भीड़ लगी रही। दुकानों पर लोग एक-दूसरे से सटकर खरीददारी करते नजर आए। सबसे अधिक भीड़ किरयाना और फलों व सब्जी के ठेलों पर रही। लोग बाजार में बिना मास्क घूमते नजर आए। नगर के पांडव रोड चौक, होलिका चौक पर पुलिस तैनात रही। पुलिस ने लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क व सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed