फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Crowds gathered in markets in preparation for festivals

त्योहारों की तैयारी में बाजारों में उमड़ी भीड़

Fri, 24 Jul 2020 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Crowds gathered in markets in preparation for festivals
बड़ौत में सजी राखी की दुकान - फोटो : BARAUT
बड़ौत। ईद उल जुहा और रक्षाबंधन की रौनक बाजारों में दिखाई देनी लगी है। शनिवार और रविवार को बंदी के कारण शुक्रवार को नगर के मुख्य सहित मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र के बाजारों में अन्य दिनों की अपेक्षा काफी भीड़ भाड़ नजर आई।
विज्ञापन

नेहरू मूर्ति, संजय मूर्ति, बाजार पुलिस चौकी, घट्टा बाजार में जगह जगह राखियों की दुकानें सजी दिखाई दी। बहनें खरीदारी करने में जुटी थी। साड़ियों की दुकानों पर भी भीड़ थी। सुरक्षा की दृष्टि से बाजार में पुलिस बल भी तैनात रहा। इस दौरान नगर में खत्री गढ़ी चौराहा, घट्टा बाजार, नेहरू मूर्ति आदि जगहों पर जाम लगने से लोगों को दिक्कत का सामना भी करना पड़ा। उधर, मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र फूंसवाली मस्जिद, बड़का रोड, गुराना रोड के बाजार में भी काफी रौनक दिखाई दी। अधिकतर दुकानों पर महिलाओं की भीड़ लगी थी। कोई घर को सजाने के लिए गुलदस्ता, पर्दा के साथ अन्य सामान खरीदता नजर आया। कपड़ों की दुकानों पर भी भीड़ थी। दुकानदारों का कहना है कि यदि इसी तरह से बाजार चला तो आने वाले दिनों में किसी तरह की दिक्कत नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed