{"_id":"5e37131e8ebc3e4af164578b","slug":"crowd-of-patients-gathered-in-chief-minister-health-health-fair-baghpat-news-mrt466919369","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में उमड़ी मरीजों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में उमड़ी मरीजों की भीड़
विज्ञापन
डौला पीएचसी में आरोग्य मेले का फीता काटकर शुभारंम करते भाजपा नेता ठाकुर प्रदीप सिंह
- फोटो : BAGHPAT
मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में उमड़ी मरीजों की भीड़
बागपत/अमीनगर सराय। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए रविवार को जनपद में 21 स्थानों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया, जिसमें मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठाकुरद्वारा में आयोजित मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीएम शकुंतला गौतम ने किया। डीएम ने शिविर मेें आए मरीजों को केंद्र व प्रदेश सरकार की अन्य स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी। बागपत सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजूपत ने बताया कि धनौरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 101, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पावला में 31, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टटीरी में 22, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ग्वालीखेड़ा में 31 व नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठाकुर द्वारा बागपत में 156 मरीजों की जांच की गई। इस दौरान स्वास्थ्य कैंप में बुखार, खंासी, जुकाम, बीपी, मधुमेह, डेंगू, दिमागी बुखार सहित अन्य बीमारियों से ग्रस्त मरीजों की जांच की गई। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजकिशोर टंडन व बागपत सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर विभाष राजपूत भी शामिल रहे। वहीं, अमीनगर सराय में मेले का उद्घाटन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोला पर भाजपा नेता प्रदीप ठाकुर ने किया। शिविर को सफल बनानें में डॉ यशवीर सिंह चिकित्सा अधीक्षक पिलाना, डॉ दीपा सिंह जिला प्रतिरक्षण अधिकारी बागपत, गोपाल सिंह ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर उपस्थित रहे। इसी तरह,
50 मरीजों की जांच की गई
बालैनी। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का उद्घाटन पूरा महादेव हॉस्पिटल की ओर से मंदिर के पुजारी कमल गिरी महाराज ने किया। शिविर में विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त 50 मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं। शिविर को सफल बनानें में मुख्य अतिथि चिकित्सक डॉ यशवीर, डा अमित गुप्ता, डॉ रेणु, डॉ रीतू, डॉ आलम, सचिन शर्मा, मौजूद रहे।
विज्ञापन
मरीजों की जांच कर बनाया आयुष्मान कार्ड
रमाला/छपरौली/दोघट। कंडेरा गांव में पीएचसी पर स्वास्थ्य कैंप का उद्घाटन प्रधान चन्द्रपाल, सीएचसी अधीक्षक बड़ौत डॉ विजय कुमार, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक सचिन मलिक व डॉ पुनीत शिरोमणि ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में 60 मरीजों की जांच कर दवाएं दी गई। इस दौरान डॉ वरुण कुमार, डॉ उदयवीर मलिक, डॉ कमलेश देवी, डॉ सुनीता का योगदान रहा। उधर, आदर्श नंगला गांव में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन प्रधान राजेंद्र सिंह ने किया। डॉ पूनम ने शिविर में 16 मरीजों की जांच की। वहीं, दोघट में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दाहा, दोघट व आजमपुर मुलसम में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन जवाहर इंटर कॉलेज बामनौली के अध्यक्ष मास्टर प्रहलाद सिंह ने किया। सीएचसी अधीक्षक बिनौली डॉ अतुल बंसल ने बताया कि तीनों स्थानों पर 105 मरीजों की जांच किया गया। 65 लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए। जबकि 40 बच्चों का टीकाकरण कराया गया। कार्यक्रम में डॉ अतुल बंसल, डॉ ज्योत्सना वत्स, डॉ, मनोज कुमार, गौरव कुमार, मसूद अनवर, गुरुचरण, रवि सिवाच आदि मौजूद रहे।