{"_id":"579f9dd54f1c1bda762b9b96","slug":"crowd-of-devotees-in-the-temples-on-shivaratri","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Tue, 02 Aug 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत में स्टेशन पर स्थित वैष्णो मंदिर में पर पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर मंदिरों में शिव लिंग पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। सोमवार को सुबह से ही नगर के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
सोमवार की सुबह से शिवरात्रि पर नगर के मंदिरों में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की भारी भीड़ देखने को मिली। नगर के पंचवटी मंदिर, वैष्णो देवी मंदिर रेलवे स्टेशन, ठाकुरद्वारा मंदिर, पंचमुखी मंदिर, पट्टी चौधरान शिव मंदिर और विश्वकर्मा मंदिर समेत सभी मंदिरों में शिव का जलाभिषेक करने के लिए भारी भीड़ जमा थी और लंबी कतार में महिलाएं खड़ी होकर अपनी बारी का इंतजार कर रही। दोपहर बाद तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली।
दूसरी तरफ पुरा महादेव पर जलाभिषेक कर वापस आए कांवड़ियों ने अपने नगर और गांव स्थित मंदिरों में पहुंचकर जलाभिषेक किया और उनके परिजनों ने उसकी आरती उतार उन्हें बैंड बाजों के साथ घर ले गए। जलाभिषेक कर कांवड़ियों का देर शाम तक नगर में आना जारी था और परिजन उन्हें बैंड बाजों के साथ घर ले जाते देखे गए। इस दौरान फोर्स तैनात रही।