फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Crowd of devotees gathered in temples on Shivratri

शिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Tue, 26 Jul 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees gathered in temples on Shivratri
खेकड़ा। शिवरात्रि पर्व पर क्षेत्र के मंदिरों में भगवान आशुतोष की पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, दूध से भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर परिवार की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

मोहल्ला रामपुर स्थित सदाशिव शक्ति मंदिर के पुजारी गुणानंद व्यास ने बताया कि सावन माह भगवान आशुतोष को समर्पित है। शिवरात्रि पर शिव का अभिषेक करने का विशेष महत्व है। भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने से श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। लक्ष्मी प्राप्ति के लिए गन्ने के रस, रोग निवृत्ति के लिए गिलोय, पुत्र प्राप्ति के लिए दूध, विजय के लिए घी, मन वांछित वर प्राप्ति के लिए शहद, राजनीति में सफलता के लिए भगवान पर माणिक चढ़ाना, शिव कृपा प्राप्ति के लिए रुद्राक्ष भगवान पर अर्पित करना लाभकारी होता है। श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर धर्म लाभ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed