फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Crowd of buyers gathered at liquor shops, police had to be called

Baghpat News: शराब की दुकानों पर उमड़ी खरीदारों की भीड़ बुलानी पड़ी पुलिस

Thu, 27 Mar 2025 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 27 Mar 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Crowd of buyers gathered at liquor shops, police had to be called
बागपत। शराब की दुकानों का नवीनीकरण होने के बाद ठेका संचालक 31 मार्च से पहले स्टॉक खत्म करने में जुट गए है। इसके लिए ठेका संचालकों ने शराब पर छूट दे दी। इसका पता चलते ही ठेकों पर शराब के शौकीनों की भीड़ उमड़ गई। वहां व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस भी बुलानी पड़ गई। नए सत्र की शुरुआत होने से पहले बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर स्थित शराब के ठेका संचालक ने एक बोतला के साथ दूसरी मुफ्त देने की घोषणा कर दी। इसकी जानकारी देने के लिए ठेके के बाहर बैनर भी लगाया गया। मंगलवार को शराब की बोतल पर छूट का पता चलते ही शराब के शौकीनों की भीड़ उमड़ गई। बताया गया कि मंगलवार शाम तक स्टॉक खत्म हो गया। इसके बाद बुधवार को दोबारा शराब का स्टॉक मंगवाया गया। बुधवार को शराब की एक बोतल के साथ एक बोतल मुफ्त दी गई। इस मामले में जिला आबकारी अधिकारी नवीन कुमार का कहना है कि सभी ठेका संचालक अपना स्टॉक खत्म करने में जुटे हुए है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed