{"_id":"6328b3d791832e4e0443bccf","slug":"crowd-gathered-in-the-hospital-queue-at-the-registration-window-baghpat-news-mrt606000273","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में उमड़ पड़ी भीड़, पंजीकरण खिड़की पर रही कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में उमड़ पड़ी भीड़, पंजीकरण खिड़की पर रही कतार
विज्ञापन
जिला अस्पताल में पंजीकरण कक्ष के बाहर लगी मरीजों की भीड़
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी तो पंजीकरण खिड़की पर मरीजों की कतार लगी रही। भीड़ अधिक होने के कारण इलाज कराने के लिए आए लोगों को घंटों तक पर्ची बनवाने के लिए इंतजार करना पड़ा। सोमवार को जिला अस्पताल में ओपीडी एक हजार के पार पहुंच गई।
जिला अस्पताल में रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को मरीजों की काफी भीड़ रही। सबसे अधिक भीड़ पंजीकरण खिड़की पर रही। जिला अस्पताल में कंप्यूटराइज्ड पर्ची की व्यवस्था शुरू होने के कारण पर्ची देरी से बनी, जिससे वहां इलाज कराने के लिए आए मरीजों की लंबी-लंबी कतार लग गई।
अस्पताल में इलाज कराने के लिए आए मरीजों को पर्ची बनवाने के लिए घंटों तक लाइन में खड़ा होना पड़ा इसके अलावा रविवार की छुट्टी होने के कारण भी मरीजों की भीड़ अधिक होने से परेशानी रही। भीड़ के कारण जिला अस्पताल में ओपीडी के लिए मरीजों की लाइन लगी रही। सोमवार को अस्पताल में ओपीडी एक हजार के पार पहुंच गई।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. एसके चौधरी का कहना था कि रविवार की छुट्टी होने के कारण सोमवार को अस्पताल में भीड़ अधिक रही। इसके अलावा कंप्यूटराइज्ड पर्ची बनाने की प्रक्रिया शुरू होने के कारण पंजीकरण खिड़की पर भीड़ रही। मौसम में आए बदलाव के बाद बुखार के मरीज बढ़ गए है। सोमवार को जिला अस्पताल में एक हजार से अधिक ओपीडी हुई है।