फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Crowd gathered due to opening of shops in weekly closure

साप्ताहिक बंदी में खोल दी दुकानें, उमड़ी भीड़

Sat, 03 Jul 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Crowd gathered due to opening of shops in weekly closure
लोगों ने नियमों को ताक पर रखकर की खरीददारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। साप्ताहिक बंदी के बावजूद शनिवार को व्यापारी दुकानें खोलकर बैठ गए। इससे बाजारों में खरीददारी के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। यहां लोगों ने कोरोना गाइडलाइन का जमकर उल्लंघन किया। बाजार में तैनात पुलिसकर्मियों ने भी सख्ती नहीं दिखाई।

कोरोना महामारी के चलते शासन-प्रशासन ने सप्ताह में पांच दिन बाजार खोलने तथा शनिवार व रविवार को साप्ताहिक बंदी के निर्देश दिए हैं। साप्ताहिक बंदी के बावजूद शनिवार को दुकानदार प्रतिष्ठान खोलकर बैठ गए। बाजार में खरीददारी के लिए पहुंचे लोगों ने कोरोना नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाईं। वहीं, दुकानों पर भीड़ लगी रही। दुकानदारों ने भी कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं कराया। नगर के बड़ा बाजार और शौकत मार्केट में दिनभर भीड़ रही। यहां तैनात पुलिसकर्मियों ने भी दुकानदारों व ग्राहकों से गाइडलाइन का पालन नहीं कराया। कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही का कहना है कि पुलिस ने बाजार में भ्रमण कर दुकानों को बंद कराया। बाजार के सभी प्रमुख चौराहों व मुख्य स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed