फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Crops submerged due to derailment of Eastern Yamuna canal

पूर्वी यमुना नहर की पटरी टूटने से फसलें हुईं जलमग्न

Sun, 22 Aug 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Crops submerged due to derailment of Eastern Yamuna canal
नहर के कटान को रोकने का प्रयास करते ईदरीशपुर के किसान। - फोटो : BARAUT
ईदरीशपुर झाल गांव के किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के ठेकेदारों ने ठीक कराई पटरी
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। ईदरीशपुर झाल के पास रविवार को पूर्वी यमुना नहर की पटरी टूटने से सैकड़ों बीघे फसल में जलमग्न हो गई। इससे आक्रोशित किसानों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर अधिशासी अभियंता ने ठेकेदारों को मौके पर भेजा। चार घंटे की मशक्कत के बाद ठेकेदारों ने टूटी पटरी नको बंद कराया। पीड़ित किसानों ने मुआवजेे की मांग उठाई।

रविवार को ईदरीशपुर झाल के पास अचानक पूर्वी यमुना नहर की पटरी टूट गई। देखते ही देखते ईदरीशपुर, औसिक्का, बाम आदि किसानों की लगभग 110 बीघे फसल जलमग्न हो गई। किसान मौके पर पहुंचे और मुआवजेे की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। किसानों का कहना था कि क्षेत्र में तीन दिनों से बरसात हो रही है। इससे फसलों में पानी की आवश्यकता पूरी हो गई थी, लेकिन पूर्वी यमुना नहर की पटरी टूटने से अधिक पानी आने से फसलें जलमग्न हो गई। इससे फसल बर्बाद होने की आशंका है। उन्होंने मुआवजे की मांग की। सूचना पर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता उत्कर्ष भारद्वाज ने ठेकेदार गौरव जैन व कपिल बड़ौली को मौके पर भेजा। दोनों ठेकेदार ने चार घंटे की शक्कत के बाद टूटी नहर की पटरी को बंद कराया। ठेकेदार गौरव जैन ने बताया कि टूटी नहर की पटरी को बंद करा दिया गया था। इसकी रिपोर्ट विभागीय अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed