फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   young man mortgage

बंधक बनाकर युवक से लगवाई झाड़ू

Wed, 12 Apr 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 12 Apr 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
मर्चेंट नेवी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवक से साढ़े नौ लाख रुपये ठग लिए और मलेशिया में ले जाकर उससे जबरन झाडू़ लगवाई। किसी तरह युवक वहां से आया। शिकायत करने पर आरोपी ने उनको जान से मारने की धमकी दी। घटना की एसपी दफ्तर में शिकायत की। 
विज्ञापन


बड़ौत निवासी महिला उर्मिला ने कहा हरियाणा के दो-तीन युवकों ने उसके बेटे रोहित को मर्चेंट नेवी में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। उससे वर्ष 2015 में साढ़े नौ लाख रुपये लिए। नौकरी लगवाने के नाम पर मलेशिया में ले गए।
विज्ञापन


उससे वहां जबरदस्ती झाडू़ लगवाकर गंदगी साफ कराई। धमकी दी कि मुंह खोला तो समुद्र में फेंक दिया जाएगा। किसी तरह वहां से आया और घटना की जानकारी दी। बेटे का उपचार कराया। जानकारी करने पर आरोपियों ने उनके साथ बदसलूकी कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित महिला ने मंगलवार को एसपी दफ्तर में शिकायत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देह व्यापार कराने के आरोपी ससुरालियों पर हो कार्रवाई 
बागपत। बड़ौत क्षेत्र के एक व्यक्ति का कहना है कि उसकी दो बेटियों की शादी हरियाणा के दो युवकों के साथ हुई थी। दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपी ससुरालवाले उनका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करते थे। ससुरालियों ने जान से मारने की नियत दोनों बेटियों को पेड़ पर लटककर पीटा था।


बाद में उनको देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। उनके एक दामाद को एड्स है। इससे उसकी बेटी भी एड्स ग्रसित हो गई है। आरोपी ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी लगातार धमकी दे रहे हैं। इससे परिवार भयभीत है। उन्होंने एसपी दफ्तर में शिकायत की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed