{"_id":"a0ec3c63066ef71c18cb65b8624b6c8d","slug":"woman-raped-by-swindle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी का झांसा देकर दिल्ली की युवती से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी का झांसा देकर दिल्ली की युवती से दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Mon, 16 Nov 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली के कल्याणपुरी क्षेत्र की 25 वर्षीय युवती को नौकरी का झांसा देकर एक युवक बागपत ले आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में युवती को कार से धक्का देकर आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी है।
युवती ने बताया कि एक युवक, उसके मोहल्ले में पिछले कई माह से आता-जाता था। आरोपी ने उसकी नौकरी लगवाने का लालच दिया। एक फैक्ट्री में करीब एक माह पूर्व आरोपी उसे अपने साथ लेकर भी गया। लेकिन वहां पर उसकी नौकरी नहीं लगी।
रविवार सुबह करीब सात बजे आरोपी उसे नौकरी लगवाने के बहाने से अपनी कार में लेकर बागपत आया। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित दिल्ली बाईपास के पास पुराना कस्बा को जाने वाले रास्ते पर स्थित एक खेत में ले जाकर उसके साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। बाद में आरोपी उसे अपनी कार में बैठकर ले जाने लगा। कुछ दूरी पर जाकर आरोपी ने उसे कार से धक्का देकर जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। उसने अपने परिजनों के साथ कोतवाली पर पहुंचकर घटना की तहरीर दी।
कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह यादव का कहना है कि युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच चल रही है। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।