{"_id":"58d2c2e84f1c1b996e1a2671","slug":"wish-on-wire-mates-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की फेसबुक पर इज्जत की तार-तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां की फेसबुक पर इज्जत की तार-तार
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 23 Mar 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बड़ौत क्षेत्र की एक महिला की फर्जी तरीके से फेकबुक एकाउंट बनाकर अश्लील फोटो डालने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने सौतले बेटे और एक रिश्तेदार पर आरोप लगाते हुए बड़ौत कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई। उधर, आरोपी पक्ष ने बुधवार को एसपी दफ्तर पर पहुंचकर खुद को बेकसूर बताते हुए एसपी से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
बड़ौत क्षेत्र की महिला के शिकायत पत्र के मुताबिक उसका निकाह अगस्त 2015 में हुआ था। एक वर्ष बाद उसका पति उसको प्रताड़ित करने लगा था। पुलिस अफसरों से शिकायत की गई थी। जिम्मेदार लोगों ने पुलिस के सामने सुलह समझौता करा दिया था। उसके बाद रजामंदी से रहने लगे थे। उसके पति की एक और शादी हो रही है। उसके सौतले बेटे ने एक रिश्तेदार के साथ मिलकर सोशल साइट पर फेसबुक पर उसका फर्जी एकाउंट बनाकर अश्लील फोटो डाल दिए हैं। इससे उसके पास अश्लील मैसेज आ रहे है। समाज में उसकी इज्जत बदनाम हो रही है। इस मामले में बड़ौत कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस केस की विवेचना कर रही है। उधर, बुधवार को आरोपी पक्ष के लोग एसपी दफ्तर पर पहुंचे। उनका कहना है कि केस में साजिश के तहत झूठा फंसाया गया है। उन्होंने पुलिस अफसरों से केस की निष्पक्ष जांच की मांग की है।