{"_id":"586e9c3e4f1c1ba70915b369","slug":"was-found-in-the-well-farmer-s-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में पड़ी मिली किसान की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुएं में पड़ी मिली किसान की लाश
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
Updated Fri, 06 Jan 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर। घिटौरा गांव के किसान का शव गुरुवार सुबह कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों और ग्रामीणों ने मिलकर शव कुएं से निकाला। पुलिस को जानकारी दिए बगैर ही गमगीन माहौल में शव का दाह संस्कार कर दिया गया।
घिटौरा निवासी किसान राजेंद्र सिंह (45) बुधवार रात खेत में पानी चलाने गए थे। गुरुवार सुबह तक वे घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोग खेत में गए, लेकिन वे वहां नहीं मिले। परिजनों ने तलाश शुरू की तो उनका शव खेत में कुएं में पड़ा हुआ मिला।
उन्होंने गांव में जानकारी दी तो मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने शव को कुएं से निकाला। राजेंद्र सिंह के दो बेटे और दो बेटी है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उनका रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। माना जा रहा है कि देर रात खेत में राजेंद्र सिंह को कुआं नजर नहीं आया और वे उसके अंदर गिर गए। चांदीनगर थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने इसकी कोई भी जानकारी होने से इनकार किया है।