{"_id":"58cad77d4f1c1b992132a2bf","slug":"vikrant-announces-a-reward-of-five-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्रांत पर पांच हजार का इनाम घोषित ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विक्रांत पर पांच हजार का इनाम घोषित
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 17 Mar 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। धनौरा सिल्वरनगर गांव में किसान देवी सिंह की पुलिस सुरक्षा में गोलियों से भूनकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी विक्रांत पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया। पुलिस का दावा है विक्रांत ने ही हत्या करने के लिए शूटरों से मध्यस्था कराई थी। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।
किसान देवी सिंह अपनी सुरक्षा में लगे कांस्टेबल अनुज के साथ 25 दिसंबर 2016 को खेत में गए थे। कार और बाइक पर सवार होकर पहुंचे कुछ लोगों ने उन पर फायरिंग की। किसान देवी सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। कांस्टेबल अनुज ने भागकर जान बचाई थी। मृतक की मां सोहनबीरी की तहरीर पर गांव के दो सगे भाई सोहनवीर, सुनील और उनके पिता थान सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस की विवेचना में सामने आया था कि आरोपी सोहनवीर ने शूटरों से देवी सिंह की हत्या कराई। इस मामले में बड़ौत का विक्रांत, बामनौली का अंकित समेत कई आरोपी फरार चल रहे है। पुलिस उनको गिरफ्तार करने में अभी कामयाब नहीं हुई है। पुलिस ने आरोपी विक्रांत निवासी बड़ौत पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया। सीओ श्वेताभ पांडेय ने कहा इनाम घोषित मुल्जिम विक्रांत ने ही शूटरों से सोहनवीर की मध्यस्था कराई थी। उसने ही असलाह उपलब्ध कराई थे। उसके प्लान के मुताबिक ही देवी सिंह की हत्या हुई थी। विक्रांत समेत फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
रहस्यमय ढंग से प्राइवेट चिकित्सक लापता
बागपत। क्यामपुर गांव से प्राइवेट चिकित्सक रहस्यमय ढंग से लापता हो गए। पीड़ित परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है। इद्रीशपुर निवासी अशोक ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में दी तहरीर में कहा उनका भाई केवल उर्फ आदेश (26) का क्यामपुर गांव में क्लीनिक है। 14 मार्च को सुबह घर से अपनी क्लीनिक पर गए थे। इसके बाद वापस नहीं लौटे। इंतजार करने के बाद उनके मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन उनका मोबाइल बंद मिला। उनको आसपास और रिश्तेदारी में तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। उन्होंने कोतवाली पुलिस से भाई की बरामदगी की मांग की है।