फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Vegetable seller looting of hostage

सब्जी विक्रेता को बंधक बनाकर की लूटपाट

Fri, 06 Jan 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत Updated Fri, 06 Jan 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
पिलाना। रोशनगढ़-दत्तनगर मार्ग पर स्थित फैक्ट्री के पास गुरुवार शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने सब्जी विक्रेता को खेत में बंधक बनाया। बदमाश उससे चार हजार रुपये नगद और मोबाइल लूटकर ले गए।
विज्ञापन


रोशनगढ़ निवासी फारुख ने पुलिस को बताया कि गुरुवार शाम करीब चार बजे वह क्षेत्र के गांवों में सब्जी बेचकर ठेले से घर लौट रहा था। रोशनगढ़-दत्तनगर मार्ग पर स्थित फैक्ट्री के पास पहुंचा तो पीछे से पल्सर बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाश उसे ईख के खेत में ले गए और लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे पीटा। बाद में बदमाश उसके हाथ-पैर तौलिये से बांधकर भाग गए।
विज्ञापन


फारुख ने बताया बदमाशों के जाने के बाद उसने खुद ही हाथ-पैर खोले और वहां से गुजर रहे लोगों को घटना की जानकारी दी।  सूचना पर पुलिस पहुंची। सभी ने मिलकर घंटों बदमाशों को तलाश किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला।  थानाध्यक्ष राजपाल ने कहा बदमाशों को पकड़ने के प्रयास हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed