{"_id":"60cd963472cc3d419340a799","slug":"up-crime-news-the-miscreants-had-robbed-7-40-lakh-rupees-and-bike-from-the-crusher-operator-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े वारदात: बेखौफ बदमाशों ने कोल्हू संचालक से लूटे 7.40 लाख रुपये और बाइक, मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े वारदात: बेखौफ बदमाशों ने कोल्हू संचालक से लूटे 7.40 लाख रुपये और बाइक, मचा हड़कंप
Sat, 19 Jun 2021 12:31 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 19 Jun 2021 12:31 PM IST
सार
यहां बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। बदमाशों ने एक कोल्हू संचालक से 7.40 लाख रुपये और बाइक लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
बागपत: जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में शनिवार को एक सनसनीखेज वारदात हो गई। यहां सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में मेरठ-बागपत मार्ग पर बदमाशों ने दिनदहाड़े कोल्हू संचालक से 7.40 लाख की नकदी व बाइक लूट ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बताया गया कि शोभापुर निवासी धीर सिंह कोल्हू संचालक हैं। शनिवार को करीब 11 बजे वह रोशनगढ़ से बैग में 7.40 लाख लेकर वापस लौट रहे थे। मेरठ-बागपत मार्ग पर देवास पब्लिक स्कूल के पास दो बाइकों पर आए तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और हथियारों के बल पर नकदी व बाइक लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन
इसके बाद आसानी से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन