फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uncle killed in water dispute

पानी चलाने के विवाद में चाचा की हत्या  

Thu, 23 Mar 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 23 Mar 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Uncle killed in water dispute
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत के बावली गांव में नलकूप से पानी चलाने के विवाद में भतीजों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए लोहे की सरिये से पिटाई कर  चाचा की हत्या कर दी, जबकि अपने चचेरे भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर सीओ और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इस संबंध में घायल अंकुर ने आठ लोगों को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन

 

बावली गांव निवासी ब्रहमपाल सिंह (55) पुत्र मलूक सिंह और उसका घायल बेटा अंकुर बीटेक का छात्र है। पुलिस के मुताबिक ब्रह्मपाल का अपने ही बड़े भाई स्वर्गीय धीर सिंह के बेटों सुधीर, विनोद आदि से नलकूप से पानी चलाने को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार की सुबह ब्रह्म सिंह और उसका बेटा अंकुर खेत में पानी चला रहा था। इस बीच आठ लोग हथियारों से लैस होकर आए। इन लोगों ने लोहे की सरियों से दोनो की पिटाई शुरू कर दी। आरोपी आठों लोग दोनों को मरा समझकर भाग निकले। इस घटना की सूचना पर परिजन उन्हें लेकर बड़ौत एक निजी अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने ब्रह्म सिंह को मृत घोषित कर दिया। ब्रह्म सिंह की मौत से परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा।

विज्ञापन

उसकी पत्नी उषा और बेटा अंकित का रोते रोते बुरा हाल था। इस मामले में अंकुर ने आठ लोगों को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस घटना की सूचना पर सीओ कर्मवीर सिंह, कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर दबिश के लिए भेजी, लेकिन कोई हाथ नहीं लग सका। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की छानबीन के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed