{"_id":"57d311cc4f1c1ba83031bbe4","slug":"trying-to-rob-cash-from-contracts","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेके से कैश लूटने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठेके से कैश लूटने की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Sat, 10 Sep 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत में घायल अंग्रेजी शराब ठेका का सल्समैन मोनू।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार में सवार दो बदमाशों ने तमंचों के बल पर छपरौली चुंगी पर स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके से कैश लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने सेल्समैन को पीटा, लेकिन सेल्समैन ने शोर मचा दिया।
इसी दौरान आसपास के लोगों ने बदमाशों को पकड़कर पीटा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो बदमाश कार छोड़कर भाग गए। इस संबंध में सेल्समैन ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।
बृहस्पतिवार की रात में मोनू पुत्र ओमवीर निवासी फखरपुर छपरौली चुंगी स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर सेल्समैन है। वहां दो युवक कार में सवार होकर पहुंचे और उन्होंने दुकान में घुसकर मोनू से कैश छीनने का प्रयास किया और तमंचों के बटों से हमलाकर घायल कर दिया, लेकिन मोनू ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दुकान की तरफ दौड़े तो दोनों युवक भागने लगे।
विज्ञापन
लोगों ने दोनों बदमाशों को पकड़कर पीटा। इसी दौरान किसी ने पुलिस को भी मामले की जानकारी दे दी। इसी दौरान बदमाश कार छोड़कर भागने में सफल रहे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की कार को कब्जे में लिया। सेल्समैन मोनू ने दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूत्रों के अनुसार भागे युवक मलकपुर गांव के बताए हैं।