{"_id":"5aa6d5594f1c1bbf088b4deb","slug":"trying-to-pervert-the-atmosphere-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":" बागपत में माहौल बिगाड़ने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बागपत में माहौल बिगाड़ने की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, अमीनगर सराय
Updated Tue, 13 Mar 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव हिसावदा में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। गांव के एक युवक की फोटो के साथ फेसबुक पर आपत्तिजनक फोटो अपलोड कर दी। जैसे ही गांव के लोगों को इसकी भनक लगी, उनमें आक्रोश फैल गया।
भीड़ ने आरोपी युवक का घर घेर लिया। तनाव और हंगामे की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और लोगों को समझाबुझाकर शांत किया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
जिस फेसबुक प्रोफाइल पर आपत्तिजनक फोटो लगाई गई थी, वह मोहम्मद फईम राजा नाम से है। इस पर हिसावदा गांव के असलम के फोटो भी लगे हैं। हिसावदा बिहार के राज्यपाल सतपाल मलिक का गांव है।
विज्ञापन
रविवार की रात में करीब 11 बजे लोगों को इसकी भनक लगी और कुछ ही देर में असलम के घर के बाहर सैकड़ों लोग जमा हो गए। पुलिस ने आरोपी असलम को गिरफ्तार कर लिया। गांव के प्रतीक मलिक की ओर से उसके खिलाफ धारा 153 ए और सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम 2008 की धारा 66 में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। असलम मजदूरी करता है और उसका कहना है कि उसे मोबाइल चलाना नहीं आता, उसने फेसबुक एकाउंट भी नहीं बनाया है।