फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   tried to crush the bike rider couple

बाइक सवार दंपति को कुचलने की कोशिश

Thu, 15 Sep 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Thu, 15 Sep 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
tried to crush the bike rider couple
बड़ौत बाजार पुलिस चौकी पर घायल दंपत्ति से जानकारी लेते थानाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
स्कार्पियो में सवार युवकों ने विद्युत निगम के मुख्य शिकायत केंद्र के नजदीक सरेशाम बाइक पर सवार दंपति को कुचलने की कोशिश की। विरोध करने पर बाइक सवार दंपति की पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चार युवक को दबोच कर स्कार्पियो कब्जे में ली।
विज्ञापन


 रविश कुमार पुत्र धर्मवीर सरूरपुर कलां थाना बागपत का रहने वाला है। वह बुधवार को अपनी बाइक से पत्नी बबीता के साथ सामान खरीदने आया था। जब वह कोताना रोड पर विद्युत निगम के मुख्य शिकायत केंद्र के पास पहुंचा तो स्कार्पियो में सवार चार-पांच युवकों ने उन्हें कुचलने का प्रयास किया और भागने लगे।
विज्ञापन


जब रविश ने अपना हेलमेट कार में फेंककर मारा तो उन्होंने उतरकर दंपति की पिटाई शुरू कर दी। इससे वहां भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस को देखकर स्कार्पियो सवार युवक भागने लगे, लेकिन पुलिस ने चार युवकों को दबोच लिया और स्कार्पियो  भी कब्जे में ले ली और उन्हें कोतवाली ले गई। रविश कुमार ने इस मामले में कोतवाली में तहरीर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर रही है। युवक थाना क्षेत्र रमाला के रहने वाले बताए गए हैं। थानाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट ने बताया पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed