{"_id":"58a350a14f1c1b1235d85f4b","slug":"tractor-trolley-crushed-by-the-death-of-the-young-man-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर युवक की मौत, हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर युवक की मौत, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 15 Feb 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
बागपत में मोहित उर्फ काले की मौत के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शहर में यमुना रोड पर खत्ते के पास ट्रैक्टर-ट्राली ने गाड़ी चालक युवक मोहित (20) को कुचल दिया, इससे उसकी मौत हो गई। अस्पताल में पुलिस ने शव कब्जे में लेने का प्रयास किया, तो परिजनों ने विरोध किया। दोनों ओर से काफी खींचतान हुई। लोगों ने पुलिस को खरीखोटी सुनाई। आरोपी ट्रैक्टर चालक और मृतक अलग-अलग समुदाय से होने के कारण मोहल्ले में तनाव है। इसलिए पुलिस तैनात की गई है।
बागपत के झंकार गली निवासी ट्रक चालक बबलू के पशु, यमुना रोड पर खत्ते के पास बंधते हैं। उनका बेटा मोहित भी गाड़ी चलाता है। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे मोहित पशुओं को चारा डालकर जैसे ही पीछे हटा, तभी तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे कुचल दिया। परिजन और मोहल्ले के लोग गंभीर रूप से घायल मोहित को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। लेकिन, उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने शव देने से इंकार कर दिया। दोनों ओर से खींचतान हुई तो हंगामा हो गया। पुलिस से काफी नोकझोंक हुई। बाद में पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
परिजनों का आरोप है कि आरोपी चालक पड़ोस का ही है, वह ट्रैक्टर-ट्राली से भूसा ढोने का काम करता है और बहुत तेज गति से ट्रैक्टर चलाता है। कई बार समझाने के बावजूद आरोपी बाज नहीं आया और हादसा हो गया। आरोपी चालक और मृतक अलग-अलग समुदाय के होने के कारण पड़ोस में तनाव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि पुलिस ने आरोपी चालक और ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है। सुरक्षा की दृष्टि से वहां पर पुलिस तैनात है। कोतवाली एसएसआई हेमेंद्र बालियान का कहना है कि आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एंबुलेंस नहीं मिलने पर तड़पता रहा मोहित
बागपत। चिकित्सकों के रेफर करने के बाद वहां पर एंबुलेंस नहीं पहुंची। काफी देर तक मोहित तड़पता रहा। बाद में उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि समय से उपचार मिल जाता तो उसकी जान बच सकती थी।
सवा माह बाद होनी थी मोहित की शादी
परिजनों के मुताबिक मृतक मोहित का रिश्ता तय हो गया था। उसकी 22 मार्च को शादी होनी थी। परिजन शादी की तैयारी कर रहे थे। लेकिन, इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
युवक को कुचलने के आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा
बागपत। झंकार गली निवासी युवक मोहित को ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलने के मामले में मृतक के पिता बबलू ने आरोपी ट्रैक्टर चालक मिथुन पुत्र गफ्फार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।