{"_id":"58d2ba1d4f1c1ba06e1a23b3","slug":"throwing-meat-in-the-shrine-in-sisana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिसाना में धर्मस्थल में मांस फेंका, हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिसाना में धर्मस्थल में मांस फेंका, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 23 Mar 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
बागपत के सिसाना गांव स्थित शिव मंदिर में हंगामा कर रहे लोगो को समझाते सीओ श्वेताभ पांडेय
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सिसाना गांव स्थित धर्मस्थल में बुधवार की सुबह पशु का मांस और हड्डियां मिलने से हंगामा हो गया। हिंदू संगठन के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों पर माहौल खराब करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इस मसले पर प्रदर्शनकारियों की पुलिस और प्रशासनिक अफसरों से तीखी झड़प हुई।
मुरादाबाद के अमरोहा के कालाखेड़ा निवासी संजीव शर्मा सिसाना गांव में एक धर्मस्थल में पुजारी हैं। वे अपने परिवार के साथ मंदिर में रहते हैं। उनके मुताबिक बुधवार सुबह करीब 4.30 बजे मंदिर की सफाई करने के लिए उठे तो मंदिर परिसर में पशु की हड्डियां पड़ी हुई मिली। उनको उठाकर फेंक दिया गया। थोड़ी देर बाद पूजा करने के लिए गांव के लोग आए तो उनको पूजा स्थल के आसपास भी हड्डी पड़ी हुई दिखाई दी। इसकी जानकारी होने पर काफी लोगों की मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंच गए। उन्होंने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि एक समुदाय के मकान पर शादी समारोह का मंगलवार को कार्यक्रम था। उन पर ही हड्डी डालने का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही सीओ श्वेताभ पांडेय, कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। लोगों की उनके साथ काफी नोकझोंक हुई। अफसरों ने लोगों को समझाबुझाकर शांत किया। सीओ श्वेताभ पांडेय का कहना है कि धर्मस्थल परिसर में हड्डी डालने की कुछ लोग शिकायत कर रहे थे। जांच करने पर पता चला कि हड्डी किसी व्यक्ति ने नहीं बल्कि कोई जानवर बिखेर कर गया।
धर्मस्थल से 500 मीटर की दूरी पर करें कार्यक्रम
बागपत। इस मामले को लेकर गांव में पंचायत हुई। ग्राम प्रधान के पुत्र सुनील चौहान ने लोगों से कहा कि गांव का माहौल नहीं बिगड़ने दिया जाएगा। यदि कोई खुराफात करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि शादी या अन्य कार्यक्रम धर्मस्थल से कम से कम 500 मीटर की दूरी पर करें, ताकि इस तरह की घटना न हो पाए। इस मौके पर सुनील अमित, संजीव, प्रताप, मुकेश, सोहनपाल आदि मौजूद रहे।