फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Threw stones at police

पिलाना में पुलिस पर पथराव

Mon, 02 Nov 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 02 Nov 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
बागपत के अमीनगर सराय में पिलाना ब्लाक के मतदान केंद्र के बाहर प्रत्याशी समर्थकों को नारेबाजी करने से रोकने पर बखेड़ा हो गया। भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रत्याशियों के समर्थकों पर लाठियां बरसाई। इस दौरान कई समर्थक घायल भी हो गए। इससे वहां पर भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


मतदान केंद्र नेहरू स्मारक इंटर कालेज पिलाना के बाहर प्रत्याशी समर्थक रविवार की रात करीब 7.30 बजे नारेबाजी कर रहे थे। पुलिस और पीएसी के जवानों ने लाठियां फटकाकर उन्हें वहां से भगाने की कोशिश की। इसी दौरान प्रत्याशी समर्थकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पथराव में पुलिस और पुलिस को चोटें लगी।
विज्ञापन


पथराव से मौके पर अफरातफरी का आलम हो गया। इसकी सूचना केंद्र प्रभारी सीओ श्वेताभ पांडेय को दी गई। सीओ के नेतृत्व में पुलिस और पीएसी के जवानों ने प्रत्याशी समर्थकों पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसमें कई युवक चोटिल भी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पर भगदड़ मच गई। लोग मकानों में घुस गए। पुलिस ने मकानों में घुसकर उनकी पिटाई की। सड़क दूर-दूर तक पूरी तरह से खाली हो गई। पुलिस ने चेतावनी दी कि शरारती तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। सीओ श्वेताभ पांडेय का कहना है कि पुलिस ने लाठीचार्ज नहीं किया है। भीड़ को काबू करने के लिए लाठियां सड़कों पर फटकाई गई थी। पुलिस ने किसी के साथ मारपीट नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed