फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three days after the murder of Lal Bahadur Tikri police did not succeed

तीन दिन बाद भी टीकरी में लाल बहादुर की हत्या के मामले में पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी

Tue, 27 Sep 2016 02:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 27 Sep 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
 Three days after the murder of Lal Bahadur Tikri police did not succeed
टीकरी कस्बे में लाल बहादुर के घर पर तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
दोघट। तीन दिन बाद भी टीकरी कस्बे में किसान लाल बहादुर की हत्या के मामले में पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। इसे लेकर कस्बावासियों में पुलिस के प्रति गुस्सा है। कस्बे में पीएसी और पुलिस गश्त कर रही है। एसटीएफ ने कस्बे के जंगल में डेरा डाला हुआ है।
विज्ञापन


तीन बदमाशों ने इंजीनियर शेखर राठी के पिता लाल बहादुर की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी और बदमाश पुलिस चौकी के सामने से फरार हो गए थे। गुस्साए परिजनों ने चार घंटे तक शव नहीं उठने दिया था। इस मामले में मृतक की पत्नी सविता ने पचास हजार के इनामी बदमाश मोनू जाट रोहटा, नितिन पुत्र भोपाल टीकरी समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन


इस हत्याकांड को तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। टीकरी कस्बे के जंगल में एसटीएफ मेरठ, क्राइम ब्रांच बागपत समेत कई थानों की पुलिस डेरा डाले हैं। इसको लेकर मृतक के परिजनों में आक्रोश है। परिजनों और रिश्तेदारों ने मृतक किसान की बुधवार को शोकसभा करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कस्बे में पीएसी और पुलिस रात-दिन गश्त कर रही है। कस्बे के बाजार में बदमाशों के भय से कुछ व्यापारी अपनी दुकानें नहीं खोल रहे हैं। सीओ कर्मवीर के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लैग किया और व्यापारियों को निडर  करने को कहा।

इस संबंध में थाना प्रभारी दोघट  चितवन कुमार ने बताया बदमाशों को पकड़ने के पूरे प्रयास किए                जा रहे हैं। जल्द ही गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed