फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three bullets to the animal contractor

पशु ठेकेदार को मारी तीन गोली

Sun, 17 Dec 2017 02:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 17 Dec 2017 02:41 AM IST
विज्ञापन
Three bullets to the animal contractor
यूपी-हरियाणा बार्डर स्थित निवाड़ा चौकी के पास पशु व्यापारी को गोली मारने की वारदात के बाद जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
यूपी-हरियाणा बार्डर पर पशुओं के ठेकेदार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वे तीन गोली लगने से गंभीर रुप से घायल हो गए। जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने हायर हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। हमले का कारण ठेके के रुपये का लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है। सोनीपत पुलिस जांच में लगी हुई है। 
विज्ञापन


 फैजुल्लापुर निवासी नरेंद्र कुमार (55) ने सोनीपत जिला पंचायत से पशुओं का ठेका ले रखा है। सोनीपत-बागपत बार्डर पर वाहनों में पशु लेकर आने वाले लोगों से वसूली की जाती है। शनिवार शाम करीब छह बजे नरेंद्र कुमार बॉर्डर पर स्थित चाय की दुकान पर बैठकर चाय पी रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान कार में सवार होकर आए चार-पांच लोगों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दोनो पैरों में तीन गोली लगने से गंभीर घायल हो गए। चाय बेचने वाली महिला सुनीता किसी तरह गोली लगने से बची। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां पर मौजूद लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे हायर हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। परिजन सोनीपत ले गए। घायल नरेंद्र के भांजे बॉबी उर्फ प्रवीन निवासी अग्रवाल मंडी टटीरी ने बताया कि उसके मामा पर पशुओं के ठेके के रुपये के लेनदेन को लेकर हमला किया है। जबकि उसके पुत्र का कहना है कि अभी इस मामले में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed