{"_id":"7d41438bcf458e9c2f1b7e4248c0fdcf","slug":"three-accuse-jailed-in-case-of-demolition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ के तीन आरोपियों को जेल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ के तीन आरोपियों को जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 22 Oct 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत की छपरौली चुंगी पर एक रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीनों को जेल भेज दिया गया। उधर, आरोपी पक्ष के लोगों ने भी रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर कोतवाली पर धरना दिया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया लेकिन बाद में जांच आरोप झूठा पाए जाने पर उसे स्पंज कर दिया।
बुधवार की देर रात छपरौली चुंगी पर दुर्गेश रेस्टोरेंट पर एक संप्रदाय के लोगों ने हंगामा कर जमकर तोड़फोड़ की थी। इसमें रेस्टारेंट मालिक सुनील और एक बीएसएफ का जवान अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद तनावपूर्ण स्थिती पैदा हो गई थी।
इस मामले में बीएसएफ के जवान अनिल कुमार ने कासिम, फरमान और सूफियान को नामजद कराते कई के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने तीनों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां उसे उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
वहीं, बुधवार की देर रात आरोपी पक्ष के लोगों ने कोतवाली पर धरना देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। पुलिस ने सूफियान की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट तो दर्ज कर ली। मगर, जांच में कोई साक्ष्य न मिलने और मामला झूठा पाए जाने पर उसे स्पंज कर दिया।
इस संबंध में एसएसआई विजय सिंह ने बताया कि कुछ लोग माहौल बिगाड़ना चाहते थे। उन लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।