{"_id":"d2a2fc6d88dd8149ce27a509d819f399","slug":"third-digree-dene-par-bheer-ne-thana-ghera-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थर्ड डिग्री दिए जाने पर भीड़ ने घेरा थाना ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थर्ड डिग्री दिए जाने पर भीड़ ने घेरा थाना
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 26 Aug 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायेपुर गांव से गोवंश तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किए गए युवक को थर्ड डिग्री दिए जाने के विरोध में उसके गांव के लोगों की भीड़ ने थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया और युवक को पुलिस से छुड़ा लिया।
स्थिति बिगड़ती देख एसओ ने युवक की पिटाई करने वालों सिपाहियों के खिलाफ विभागीय जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर भीड़ को शांत किया।
सोमवार की रात करीब दस बजे थाना मिर्जापुर पुलिस के दो सिपाहियों ने रायेपुर गांव निवासी शहजाद पुत्र हफीज को गांव के पास से ही गिरफ्तार किया था। पुलिस का कहना है कि वह वध के लिए दो बैल लेकर जा रहा था। बताया गया है कि उसने भागने का प्रयास किया, जिस पर पुलिसकर्मियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की और उसे थाने लाकर हवालात में बंद कर दिया।
इसके विरोध में मंगलवार की सुबह रायेपुर के ग्रामीणों की भीड़ थाने पहुंच गई और हंगामा शुरू कर दिया। भीड़ पुलिस पर शहजाद को थर्ड डिग्री दिए जाने का आरोप लगा रही थी। गुस्साई भीड़ ने उसको पुलिस के कब्जे से छुड़ा लिया। उसके शरीर पर पिटाई के निशान देखकर भीड़ का पारा और चढ़ गया और आरोपी सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस के ख्रिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
सपा नेता राव केसर सलीम भी थाने पहुंचे और पुलिस के रवैये पर आक्रोश जताया। एसओ देवेंद्र यादव ने भीड़ को आश्वासन दिया कि पिटाई करने वाले सिपाहियों के खिलाफ जांच कराने के बाद कार्रवाई की जाएगी इसके बाद ही भीड़ शांत हुई। एसओ देवेंद्र यादव ने बताया कि आरोपी युवक गोवंश की तस्करी करते हुए पकड़ा गया।
उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उसे थाने से जमानत पर छोड़ दिया गया। मारपीट करने वाले सिपाहियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।