फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   These Gangnauli Chambal forest or valley

ये बागपत के गांव गांगनौली का जंगल है या चंबल की घाटी

Wed, 12 Oct 2016 04:01 PM IST
बागपत/ ब्यूरो/अमर उजाला
बागपत/ ब्यूरो/अमर उजाला Updated Wed, 12 Oct 2016 04:01 PM IST
विज्ञापन
बागपत। गांव गांगनौली... एक दशक पहले तक गुमनाम सा गांव। कृष्णा नदी के किनारे खेती कर गुजर-बसर करने वाले लोग, लेकिन वक्त ने ऐसी करवट बदली कि लोग               इसे चंबल की घाटी जैसा बताने लगे हैं।
विज्ञापन


 जंगल बीहड़ जैसा। प्रमोद राठी अपने गैंग के साथ हर वारदात के बाद यहीं छिपता रहा था। कभी पुलिस उस तक नहीं पहुंच सकी। खून-खराबे में फिर से पांच लोग मारे गए। राठी गैंग का नया सरदार है प्रवीण। अब हालात ऐसे हैं कि किसान खेत में जाते सहमे रहते हैं। दरवाजे भी जरूरत पड़ने पर ही खुलते हैं।
विज्ञापन


यहां लोगों ने खामोशी ओढ़ ली है। कुछ बुजुर्ग हिम्मत कर कहते हैं हमारे गांव की पहचान ही बदल गई है। कभी लोगों को यहां का पता टीकरी और दोघट के पास पड़ने वाला गांव बताते थे, लेकिन अब तो बस नाम ही काफी है। एक तरफ बड़ौत - मुजफ्फरनगर मार्ग से पुसार गांव होते साढे़ छह किमी अंदर और दूसरी तरफ दिल्ली-कासिमपुर खेड़ी होते हुए सात किमी की दूरी। खून-खराबा थमा नहीं, जान का खतरा बरकरार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेंद्र बोला, ऐसे कैसे होगी सुरक्षा? ः प्रमोद राठी गैंग से राजेंद्र के परिवार की रंजिश है। वारदात के बाद यहां भी सुरक्षा बढ़ा दी, लेकिन राजेंद्र कहता है कि उन्हें जान का खतरा है। बार-बार वह अधिकारियों को अपनी फरियाद सुना रहा है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा। इलाके में बदमाश घूम रहे हैं, इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को दी। वक्त पर काम नहीं किया और ये वारदात हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed