फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Middle-aged man hangs himself at in-laws' house

Hamirpur News: ससुराल आए अधेड़ ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 23 Aug 2026 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Middle-aged man hangs himself at in-laws' house
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। ससुराल आए अधेड़ ने शनिवार की रात शराब के नशे में पत्नी व सास से झगड़ा करने के बाद घर पर एंगल के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बांदा जनपद के जसपुरा थानाक्षेत्र के छोटा खप्टिहा निवासी सियादुलारी ने बताया कि वह पति भवानीदीन वर्मा (48) के साथ शनिवार को ससुराल मौहर आई हुई थी। रात में शराब पीने के बाद पति का उससे एवं उसकी मां से विवाद हो गया। इससे वह दोनों दूसरे घर में सोने के लिए चली गईं। इसके बाद भवानीदीन ने घर पर लगे एंगल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह घर लौटने पर घटना की जानकारी हुई। मृतक के आठ बच्चे हैं। इनमें चार पुत्रियां माया, गुड़िया, लक्ष्मी, कुंती, जबकि चार पुत्र गोविंद, धर्मेंद्र, अरविंद और लवकुश हैं। कैथी चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed