फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The young man attacked, tension

युवक पर हमला, तनाव

Tue, 24 Nov 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमीनगर सराय
ब्यूरो/अमर उजाला, अमीनगर सराय Updated Tue, 24 Nov 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
The young man attacked, tension
अमीनगर सराय में मामूली विवाद में फिर तनाव हो गया। सोमवार को सुबह एक बार फिर सराय में विशेष समुदाय के कुछ लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में दूसरे समुदाय के युवक पर हमला कर दिया। इस घटना को लेकर कस्बे में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने दोनों समुदाय के लोगों को समझाबुझाकर  शांत कराया। एहतियात के तौर पर कस्बे में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कस्बा अमीनगर सराय में विशेष समुदाय के युवक कालू और फुरकान की दूसरे समुदाय के युवक अनिल से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। दोनों पक्षों के बीच इसी विवाद में झगड़ा हो गया। धीरे-धीरे मामला इतना बढ़ गया था कि दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए थे।
विज्ञापन


रविवार को दोनों समुदाय के लोगों ने एकदूसरे को निशाना बनाते हुए धर्मस्थलों पर पथराव कर दिया था। संघर्ष में कल्लू घायल हो गया था।  पुलिस अफसरों ने किसी तरह मामला शांत कराया था। तनाव की स्थिति देख कस्बे में पुलिस-पीएसी तैनात कर दी गई थी। फुरकान की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अनिल, शंकर, शेखर, सुरेंद्र, बिट्टू और बुद्धू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार की सुबह करीब 11 बजे राजवीर टंकी मोहल्ले से गुजर रहा था। इसी दौरान विशेष समुदाय के कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

सूचना मिलते ही दूसरे पक्ष के लोग भी एकत्र होकर थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। लोगों ने पुलिस पर एकपक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाया। इस दौरान लोगों की पुलिस से काफी नोकझोंक हुई।
 इस घटना को लेकर कस्बे में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनी हुई है।

सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। एएसपी विद्या सागर मिश्र ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कस्बे में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस-पीएसी तैनात कर दी गई है। उधर सपा के जिला महासचिव उबेदुल्ला विशेष समुदाय पक्ष की हिमायत में सीओ से मिले।

दलित पक्ष की ओर से 14 लोगों पर रिपोर्ट
अमीनगर सराय। इस प्रकरण में दलित समाज के राजवीर सिंह ने इंतजार, इमरान, नोसीन, असलम, इमरान और 8-10 अज्ञात लोगों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए थाना पर तहरीर दी है। एसओ के अनुसार तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

एक आरोपी गिरफ्तार
अमीनगर सराय।  सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि कस्बे में हुए बवाल के मामले में पुलिस ने फुरकान द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमें में आरोपी शेखर को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा रिजवान, मकमूल, और डालचंद का शांतिभंग में चालान किया गया है।

चेयरमैन के आवास पर वार्ता
अमीनगर सराय। बवाल के मामले में दोनों समुदाय के काफी लोग सुलह समझौते के लिए सोमवार देर शाम नगर पंचायत चेयरमैन मांगेराम यादव के आवास पर पहुंचे। वहां उनकी वार्ता देर रात तक चल रही थी।

सूनी हुई सड़कें
अमीनगर सराय। कस्बे में घटना के बाद चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। पुलिस ने मंगलवार रात आठ बजे बाजार की सभी दुकानें बंद करा दी। इतना ही नहीं सड़कों पर घूमने वालों को भी पुलिस घर जाने की नसीहत दे रही है।


सोमवार शाम को आठ बजे के बाद कस्बे में अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात नजर आए। सीओ नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि अमीनगर सराय में पूरी तरह से शांति का माहौल है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ,पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed