फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The wife cut with shovel

पत्नी को फावड़े से काट डाला

Sun, 04 Oct 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अग्रवाल मंडी टटीरी-अमीनगर सराय
ब्यूरो/अमर उजाला, अग्रवाल मंडी टटीरी-अमीनगर सराय Updated Sun, 04 Oct 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
The wife cut with shovel
सिंघावली अहीर क्षेत्र के चौपड़ा महेशपुर गांव में शुक्रवार रात महिला की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि महिला के पति ने ही अवैध संबंधों और शराब पीने का विरोध करने पर घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने घटना में प्रयोग किया गया फावड़ा बरामद किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी हुई है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात मुन्नी (45) और कृष्णपाल अपने मकान के आंगन में सोए हुए थे। मकान की छत पर बने कमरे में उनका बेटा कपिल सोया हुआ था।
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब छह बजे जैसे ही घर पर दूधिया नीरज पहुंचा तो उसे महिला मुन्नी चारपाई पर लहूलुहान हालत में मृत पड़ी मिली। उसने शोर मचा दिया। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। सूचना मिलते ही एसपी रवि शंकर छवि, एएसपी विद्या सागर मिश्र, सीओ नरेंद्र प्रताप मिश्र और सिंघावली अहीर थाना पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पूछताछ के दौरान मृतक के बेटे कपिल ने बताया कि उसके पिता कृष्णपाल शराब पीते हैं। आए दिन उसकी मां से मारपीट करते थे। पिता के पंजाब की एक महिला से अवैध संबंध हैं। मां इसका विरोध करती थी। इसी के चलते उसके पिता ने उसकी मां की हत्या की है।

सिंघावली अहीर थाना प्रभारी अशोक कुमार यादव का कहना है कि शराब और अवैध संबंधों का विरोध करने पर कृष्णपाल ने अपनी पत्नी मुन्नी की फावड़े से काटकर हत्या की है। आरोपी कृष्णपाल की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। हत्या में इस्तेमाल किया गया फावड़ा बरामद कर लिया गया है।

घटना से परिवार में मचा कोहराम
बागपत। मृतका मुन्नी के दो बेटे अजय, कपिल और एक बेटी राखी है। कपिल अविवाहित है। अजय अपनी पत्नी के साथ सोनीपत में रहता है। घटना से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह हुई एफआईआर
बागपत। सिंघावली अहीर पुलिस के मुताबिक कपिल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पिता कृष्णपाल शराब पीता है। उनका पंजाब के पटियाला की महिला से अवैध संबंध हैं। एक बार उसके पिता उस महिला को घर पर भी ले आए हैं। उसकी मां मुन्नी देवी इसका विरोध करती थी।


इसको लेकर पिता, मां मुन्नी के साथ मारपीट करते थे। शनिवार रात पिता कृष्णपाल ने उसकी मां पर सोते समय फावड़े से वार किए। बचाने के लिए वह दौड़ा तो आरोपी पिता फरार हो गया।

देर रात भागते हुए देखा आरोपी कृष्णपाल
बागपत। लोगों ने बताया कि रात एक बजे गांव के दूध व्यापारी दिल्ली से मिनी ट्रक द्वारा लौट रहे थे। उन्हें गांव के बाहर कृष्णपाल भगाते हुए मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed