फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The son of former sand mining case

बालू खनन में पूर्व प्रधान के बेटे पर केस

Wed, 22 Feb 2017 12:52 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत Updated Wed, 22 Feb 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
बागपत । यमुना खादर में बालू का खनन करने पर निवाड़ा गांव के पूर्व प्रधान के बेटे अर्जुन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। दूसरी तरफ नैथला और गेस्ट  हाउस के पास रेत और मिट्टी खनन करने वालों पर भी अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज हुई है। 
विज्ञापन


खनन अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया फैजपुर-निनाना और फैजुल्लापुर में अवैध खनन की शिकायत पर 13 फरवरी को छापामारी कर रास्ते को ध्वस्त कर गड्ढे खोद दिए थे। 15 फरवरी को मौके का पुन: निरीक्षण करने पर पाया अवैध परिवहन के लिए बनाए मार्गों पर बड़े-बड़े गड्ढे अर्जुन पुत्र गजे सिंह निवासी निवाड़ा ने रात में भरकर अवैध खनन कर खनिज का अवैध परिवहन किया।
विज्ञापन


इस मामले में आरोपी अर्जुन के खिलाफ उत्तर प्रदेश उप खनिज (परिहार) नियमावली 1963 के नियम 3/70 और खनन एवं खनिज (विकास विनियम) अधिनियम की धारा 4/21 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। इसके अलावा खनन अधिकारी ने बताया लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस के पीछे साधारण बालू का और गुफा बाबा मंदिर के पीछे ग्राम नैथला में मिट्टी का रात को अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कई बार अवैध खनन स्थलों का निरीक्षण किया, परंतु मौके पर कोई भी अवैध खनन कर्ता और अवैध खनन में प्रयोग होने वाले वाहन और मशीनें नहीं मिली, परंतु मौके पर अवैध खनन के चिह्न मिले। अवैध खनन कर्ता साधारण बालू और साधारण मिट्टी का खनन का अवैधानिक रूप से खनिज की चोरी कर बाजार में बेचकर अवैध रूप से आर्थिक लाभ प्राप्त कर रहा है। इन स्थानों पर खनन करने वालों के खिलाफ अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई । कोतवाली एसएसआई  हेमेंद्र बालियान ने बताया आरोपी अर्जुन की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed