फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The soldier's brother beaten detainees

बंदियों ने सिपाही के भाई को पीटा

Sat, 03 Sep 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 03 Sep 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
 ढ़िकौली गांव में युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में जेल में बंद दिल्ली पुलिस के सिपाही नुकुल के भाई विवेक के साथ बागपत कारागार में मारपीट की गई।
विज्ञापन


विवेक के परिजनों का आरोप है विपक्षी उन्हें तरह-तरह की धमकी दे रहे हैं। शिकायत करने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने एसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन


 दिल्ली की शिव बिहार कॉलोनी निवासी विवेक की बहन नैनसी ने शुक्रवार को एसपी दफ्तर पर पहुंचकर बताया उसके भाई नुकुल (दिल्ली पुलिस का सिपाही) और विवेक के खिलाफ चांदीनगर पुलिस में जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 जुलाई को चांदीनगर पुलिस आरोपियों के साथ मिलकर उसके भाई विवेक को अपने साथ ले गई थी। उसकी बेरहमी से पिटाई कर जेल भेजा था। तभी से विवेक जेल में बंद है। 

बृहस्पतिवार की शाम विवेक के साथ बंदियों ने कारागार में मारपीट की। अफसरों ने किसी तरह उसकी जान बचाई। विपक्षी लगातार धमकी दे रहे हैं। शिकायत करने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।


इससे वे परेशान हैं। उन्होंने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई कराने की मांग की है। एसपी ने केस की जांच सीओ खेकड़ा को दी है। 

नैथला प्रधान पर तमंचा ताना 
 बागपत। नैथला प्रधान दिनेश कुमार का कहना है कि शुक्रवार को वह गांव के विकास संबंधी कार्य को लेकर तहसील के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ गांव में वार्ता कर रहा था। इसी दौरान गांव के ही एक व्यक्ति ने उसके साथ गाली-गलोज कर तमंचा सटा दिया।

आरोपी धमकी देता हुआ चला गया। इससे पहले भी आरोपी इस तरह की हरकते कर चुका है। इससे वह काफी परेशान है। उसने कोतवाली पर शिकायत की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed