{"_id":"5a11dde44f1c1bc1678bc7f7","slug":"the-police-messing-with-traffic-rules","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस वाले ही कर रहे यातायात नियमों से खिलवाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस वाले ही कर रहे यातायात नियमों से खिलवाड़
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Mon, 20 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
वंदना चौक पर बिना हेलमेट बाइक चलाता यातायात पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात माह में पुलिस वाले पब्लिक को ट्रैफिक के नियम का पाठ पढ़ा रहे हैं। जगह-जगह खड़े होकर वाहन चालक को नियम की जानकारी दे रहे हैं।
स्कूलों में जाकर बच्चों को यातायात के नियम की जानकारी दे रहे हैं। इतना ही नहीं नियम का उल्लंघन करने वालों के चालान भी काट रहे हैं। वहीं कुछ पुलिस वाले नियमों को भूले हुए हैं। वे सड़कों पर नियमों को ताक पर रखकर चलते हैं। रविवार को अमर उजाला की टीम ने पड़ताल की तो इसका खुलासा हुआ।
यह तीन केस को केवल बानगी है। इस तरह काफी पुलिस वाले सड़क पर नियम का उल्लंघन कर घूम रहे हैं। इतना ही नहीं डीएम और एसपी दफ्तर और आवास के पास से भी आराम से गुजरते रहते हैं। दूसरी तरफ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश ने कहा पुलिस वालों को ट्रैफिक नियम का पालन करना चाहिए। उल्लंघन करने वाले के खिलाफ कार्रवाई होगी।
बगैर हेलमेट पहुंचा ट्रैफिक पुलिसकर्मी
ट्रैफिक पुलिस में तैनात एक पुलिस वाला रविवार को बाइक पर सवार होकर शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर पहुंचा। वह न हेलमेट लगाए था और न ही आगे नंबर लिखा था।
प्राइवेट वाहन पर लिख रखा है पुलिस
एक पुलिस कर्मचारी बाइक से पुलिस लाइन से निकल रहा था। उसके सिर पर न हेलमेट था। उसकी निजी बाइक की नंबर प्लेट पर पुलिस लिखा था।
बाइक पर नहीं है नंबर प्लेट
पुलिस लाइन से एक पुलिसकर्मी मोटर साइकिल से निकल रहा था तो उसकी बाइक के अगली नंबर प्लेट ही नहीं थी। हेलमेट नहीं था।