{"_id":"57d1b4f94f1c1ba90a317169","slug":"the-financier-torture-the-borrower","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंसर ने कर्जदार को दीं यातनाएं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फाइनेंसर ने कर्जदार को दीं यातनाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Fri, 09 Sep 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्जे को लेकर फाइनेंसर ने एक कर्जदार को अगवा कर पांच घंटे तक यातनाएं दी। पीड़ित किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भाग कर कोतवाली पहुंचा और तीन आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
कपिल कुमार पुत्र राज कुमार घास मंडी बड़ौत का रहने वाला है। कपिल ने छह माह पहले बिजरौल रोड पर स्थित एक फाइनेंसर से 10 हजार का कर्ज लिया था। अब फाइनेंसर के 4600 रुपये बकाया हैं। किस्त में दो दिन विलंब हो जाने पर उसने फाइनेंसर से कहा वह दो दिन में किस्त के पैसे चुका देगा।
बुधवार को देर शाम बाइक पर सवार दो युवक कपिल के घर पहुंचे और उसे घर से बुलाकर जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए। तीनों आरोपियों ने उसे कार्यालय में बंद कर पांच घंटे तक घोर यातनाएं दी।
विज्ञापन
फिर उसे मीरापुर रजवाहे की पटरी पर ले गए। वहां भी पिटाई की। किसी तरह वह वहां से आरोपियों के चंगुल से भाग निकला और घर में परिजन को पूरी घटना बताई। परिजन उसे कोतवाली लेकर पहुंचे और उन्होंने फाइनेंसर और उसके युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है। एसएसआई राजपाल सिंह ने बताया तीनों आरोपी अभी फरार हैं। उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।