फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The crooks have molest with a female doctor and threaten in Baghpat

यूपी: महिला चिकित्सक को ऑटो से खींचने की कोशिश, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए बदमाश

Mon, 01 Mar 2021 09:10 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 01 Mar 2021 09:10 PM IST
विज्ञापन
The crooks have molest with a female doctor and threaten in Baghpat
बागपत पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बागपत के चांदीनगर में रटौल-ढिकौली मार्ग पर खैला मोड़ के निकट बाइक सवार बदमाशों ने ऑटो में बैठी महिला चिकित्सक को खींचने की कोशिश की। सामने से पुलिस की गाड़ी को अपनी तरफ आता देखकर बदमाश भाग गए। महिला ने थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई।

विज्ञापन


खट्टा प्रहलादपुर निवासी बाला निजी चिकित्सक हैं। उन्होंने दी तहरीर में बताया कि उनका गांव में ही दस साल से जमीन का विवाद चल रहा है। वह रविवार को करीब तीन बजे रटौल-ढिकौली मार्ग से होते हुए वापस घर लौट रही थी, जब वह खैला मोड़ के समीप पहुंची तो बाइक सवार बदमाशों ने उनको ऑटो से खींचने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान सामने से पुलिस की गाड़ी को अपनी तरफ आता देखकर बाइक सवार बदमाश उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: पुलिस पर हमला करने वाले दो आरोपी दबोचे, छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रात के समय घर की छत पर भी दो लोगों को देखा गया। उनके शोर मचाने पर लोग छत से भाग गए। पीड़ित ने जान का खतरा बताकर तहरीर दी है और पुलिस से सुरक्षा का गुहार लगाई।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed