फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police has arrested to accused in attack on police team case at Saharanpur

यूपी: पुलिस पर हमला करने वाले दो आरोपी दबोचे, छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 01 Mar 2021 08:20 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 01 Mar 2021 08:20 PM IST
विज्ञापन
Police has arrested to accused in attack on police team case at Saharanpur
सहारनपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में पुलिस पर हमले करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस तभी से आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

विज्ञापन


ये था मामला
कोतवाली मंडी क्षेत्र में हाथों में लाठी-डंडे लेकर झगड़ा करने जा रहे लोगों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने हमला कर दिया था। इस मामले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। यह वारदात 25 फरवरी की रात में हुई थी। अब इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


सीओ प्रथम चंद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि पुलिस गश्त पर थी। तभी गाड़ो चौक पर कुछ लोगों की भीड़ नजर आई। आरोपी लाठी-डंडे लिए हुए थे। पुलिस ने इनको रोककर पूछताछ करनी चाही तो आरोपियों ने हमला बोल दिया। मारपीट में कांस्टेबल प्रवेश और दीपक कुमार घायल हो गए। इस बीच कोतवाली मंडी से अतिरिक्त फोर्स वहां पहुंची और दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: राकेश टिकैत बोले- किसानों की जमीन उद्योग घरानों को सौंपने को बनाए ये कानून

सीओ ने बताया कि आरोपी सूफियान उर्फ लल्लू, रहमान, हाजी सुल्तान उर्फ काकू, फैजान उर्फ इल्ली, जीशान उर्फ नानू, आकिब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी रहमान और सूफियान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed