फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The banker miscreants looted 60 thousand

बैंककर्मी से बदमाशों ने 60 हजार लूटे

Thu, 01 Dec 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला,बागपत Updated Thu, 01 Dec 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
दोघट में दाहा-बरनावा मार्ग पर शाहजहांपुर गांव के पास बदमाशों ने बैंक कर्मचारी से तमंचों के बल पर 60 हजार की नकदी लूट ली। जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने क्षेत्र की नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लग सके। बैंककर्मी ने थाने पर बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

 दाहा गांव निवासी अमोद कुमार स्टेट बैंक शाखा बिनौली में क्लर्क पद पर कार्यरत है। वह मंगलवार शाम बाइक से ड्यूटी अपने गांव जा रहा था। जब वह शाहजहांपुर गांव के पास पहुंचा तो दो बाइकों पर सवार पांच बदमाशों ने तमंचों के बल पर उसे रोक लिया और उससे 60 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर उसे तमंचों की बटों से पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। भागते हुए बदमाश उसका मोबाइल फेंक गए। बैंककर्मी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लग सके। एसओ दोघट सुरेंद्र नाथ ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। 
विज्ञापन

चाकू के साथ युवक गिरफ्तार
बागपत। रमाला पुलिस ने चेकिंग के दौरान गूंगाखेड़ी गांव के युवक को पकड़ लिया। पकड़ा गया आरोपी आकाश निवासी जौला (मुजफ्फरनगर) का रहने वाला है। उसके पास से चाकू बरामद हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब तस्करी करने का आरोपी पकड़ा ः बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी में पुलिस ने शराब तस्करी करने के आरोपी को पकड़ लिया। कोतवाली पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी सनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed