फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Tension on disputed land

विवादित जमीन पर तनातनी

Fri, 06 Nov 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 06 Nov 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
Tension on disputed land
बागपत के पुराना कस्बे में शेख बाहुद्दीन की मजार के पास कब्रिस्तान और एसपीआरसी डिग्री कॉलेज की विवादित जमीन की पैमाईश करने गई पुलिस-प्रशासन की टीम के सामने दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान उनकी आपस में नोकझोंक हुई। बाद में कड़ी सुरक्षा में एसडीएम और तहसीलदार की मौजूदगी में जमीन की पैमाईश हुई।
विज्ञापन


एसडीएम राकेश कुमार, तहसीलदार अशोक कुमार चौधरी, लेखपालों और पुलिस-पीएसी के साथ जमीन की पैमाईश करने के लिए पहुंचे। पैमाईश के दौरान दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। उनकी आपस में काफी कहासुनी हुई। एसडीएम ने उन्हें किसी तरह समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन


पैमाईश के दौरान कॉलेज प्रबंधक नीरज चौहान, सत्यपाल प्रधान, श्रीनिवास चौहान, प्रकाश राणा, योगेंद्र उर्फ डब्बू चौहान, हाफी इरफान पठान, मजीद, समंदी, हाजी यूसुफ, हाजी नबाव, पप्पू आदि मौजूद रहे। कॉलेज की प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्ष मास्टर रघुवीर सिंह चौहान ने कहा कि वर्ष 1993-1994 में एलएमसी की साढ़े छह बीघा जमीन कालेज को दी गई थी, तभी से जमीन खाली पड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस जमीन को जवाहरपुर मेवला गांव के किसान और पुराना कस्बा के विशेष समुदाय के लोगों ने कब्रिस्तान की भूमि में मिला लिया है। एक माह पूर्व विशेष समुदाय के लोग जमीन की चहारदीवारी कर रहे थे। पता चलने पर उन्होंने निर्माण कार्य रुकवा दिया था। डीएम से जमीन की पैमाईश कराने की मांग की थी।


जवाहरपुर मेवला का किसान पैमाइश कराने और खेत में गई जमीन को देने के लिए तैयार था।  उधर, सल्लू ने कहा कि कब्रिस्तान का 92 बीघा का रकबा है। इसमें कालेज की एक फुट भी जमीन नहीं है। यहां पर वर्ष 1986 में चकबंदी हुई थी। सरकारी रिकार्ड में कॉलेज की जमीन वर्ष 2009 में दर्ज हुई है।

एसडीएम राकेश कुमार ने कहा कि कॉलेज और कब्रिस्तान की भूमि की पैमाईश शांतिपूर्ण तरीके से हो गई है। जमीन की निशानदेही कराकर खंभे लगवा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed