{"_id":"57d866e34f1c1b912cd489b7","slug":"teenager-kidnapped-and-raped-by-kekdha","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेकड़ा से अपहरण कर किशोरी से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेकड़ा से अपहरण कर किशोरी से दुष्कर्म
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 14 Sep 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा। क्षेत्र की एक फैक्ट्री के गेट के पास से 15 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है वारदात को गांव के ही युवक ने अंजाम दिया है। आरोपी पीड़ित परिवार पर समझौते का दबाव बना रहा है। पुलिस से घटना की शिकायत की गई है।
बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति का कहना है कि उसकी बेटी खेकड़ा क्षेत्र की एक फैक्ट्री में नौकरी करती है। किशोरी प्रतिदिन शाम साढ़े छह बजे घर पहुंच जाती है। 11 सितंबर को किशोरी रात करीब साढ़े आठ बजे घर पर पहुंची। जानकारी करने पर उसने बताया कि गांव का ही युवक उसको फैक्ट्री से बाहर निकलते ही अपनी बाइक पर जबरदस्ती बैठाकर खेतों में ले गया।
आरोपी ने वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। धमकी दी कि किसी के सामने मुंह खोला तो जान से मार दिया जाएगा। आरोपी लगातार धमकी दे रहा है। इससे पूरा परिवार भयभीत है। उसने मंगलवार को खेकड़ा थाना में तहरीर दी। थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की । लड़की का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।